Breaking News

USA के फ्लोरिडा एंव इंडियाना में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

गैंजविल। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के गैन्जविल शहर में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि इंडियाना में एक पार्टी में हुयी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
फ्लोरिडा के पुलिस विभाग के मुताबिक गोलियों की आवाज आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: Pakistan में राजनीतिक दल के सम्मेलन में आत्मघाती विस्फोट; 44 लोगों की मौत

गोलीबारी की यह घटना जहां हुई, वहां से फ्लोरिडा विश्वविद्यालय काफी नजदीक है।
इस बीच, इंडियाना में पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के एक बड़ी पार्टी में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इंडियाना के एक अस्पताल ने बताया कि वहां उपचार के लिये 19 लोगों को लाया गया है।

Loading

Back
Messenger