Breaking News

Texas में गोलीबारी में तीन किशोरियों की मौत

गालेना पार्क। अमेरिका के टेक्सास में एक गर्भवती समेत तीन किशोरियों को एक व्यक्ति ने गोली मार दी और बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना शनिवार की रात साढ़े दस बजे ह्यूस्टन उपनगर गैलिना पार्क में बंदूकधारी की दोस्त के घर पर हुई।
हैरिस काउंटी शेरिफ एड गोंजालेज के अनुसार, इस घटना में मारी गई लड़कियों की उम्र 19, 14 और 13 है।

इसे भी पढ़ें: ICBM test के दो दिन बाद उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किया : द.कोरिया

गोंजालेज ने कहा कि 38 वर्षीय व्यक्ति ने फिर 12 वर्षीय पर लड़की पर हमला किया और इसके बाद वह एक वर्षीय बच्ची को लेकर भाग गई।
गैलेना पार्क पुलिस के एक बयान के अनुसार, दोनों लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Loading

Back
Messenger