Breaking News

अमेरिकी झंडा हटा लगाया गया तिरंगा, मोदी के होटल में हुआ तगड़ा खेल

प्रधानमंत्री अमेरिका में हैं। अमेरिका की सरकार ने पीएम मोदी को वाशिंगटन के सबसे ऐतिहासिक ब्लेयर हाउस होटल में ठहराया है। 200 साल पुराने ब्लेयर हाउस में रुकने वालों लोगों की वजह से इसे दुनिया का सबसे एक्सक्लूजिव होटल कहा जाता है। ब्लेयर हाउस होटल व्हाइट हाउस के सामने हैं। इस होटल में दुनिया के ताकतवर व्यक्ति ही रुक सकते हैं। ब्लेयर हाउस व्लादिमीर पुतिन, क्वीन एलिजाबेथ, विंसटन चर्चिल जैसे दुनिया के कुछ चुनिंदा नेताओं की मेजबानी कर चुका है। अब इसी होटल ने सम्मान दिखाते हुए पीएम मोदी के आने से पहले अमेरिकी झंडे को हटाकर भारतीय तिरंगा लगा दिया है। पूरे ब्लेयर हाउस को तिरंगे से सजा दिया गया है। इस तस्वीर ने सभी को हैरान करके रख दिया है। भारत के दुश्मनों के तो इस तस्वीर को देख होश फाख्ता हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: अपने बड़े फैन से मिलेंगे मोदी, मस्क से मिलकर करेंगे बड़ा ‘धमाका’

वैसे अमेरिका से तिरंगे की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। आपको याद होगा सितंबर के महीने में जब जो बाइडेन राष्ट्रपति थे और पीएम मोदी उनसे मिलने के लिए व्हाइट हाउस गए थे। पीएम मोदी और जो बाइडेन व्हाइट में खड़े थे। दोनों देशों का राष्ट्रगान चल रहा था। इसी दौरान भारतीय तिरंगे ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। जैसे ही भारत का राष्ट्रगान शुरू हुआ तो हवा चलने लगी और जो बाइडेन के ठीक पीछे लगा तिरंगा अपने आप लहराने लग जाता है। गौर करने वाली बात ये रहती है कि भारतीय तिरंगे के साथ अमेरिका का भी झंडा था। लेकिन अमेरिका का झंडा नहीं लहराया। मजे की बात ये रही कि भारत के राष्ट्रगान के बाद अमेरिका का राष्ट्रगान भी गाया गया। लेकिन उस वक्त सारे झंडे जस के तस रहे। 

इसे भी पढ़ें: मोदी से मिलकर भावुक हो गई ये महिला, अमेरिका पहुंचते ही प्रधानमंत्री के इस वीडियो ने मचाया तहलका!

 ठंड के मौसम के बावजूद, भारतीय समुदाय के सदस्य पीएम मोदी का स्वागत करने और उनके आगमन का जश्न मनाने के लिए ब्लेयर हाउस के बाहर एकत्र हुए। जैसे ही वह पहुंचे, भीड़ ने ‘भारत माता की जय,’ ‘वंदे मातरम,’ और ‘मोदी-मोदी’ जैसे नारे लगाए और भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के झंडे लहराए। पीएम मोदी से मिलने के बाद कुछ लोग भावुक भी दिखें। एक महिला के माथे पर हाथ फेरते हुए पीएम मोदी ने आशीर्वाद भी दिया। वहां इंतज़ार कर रहे प्रवासी भारतीयों का पीएम मोदी ने धन्यवाद करते हुए कहा कि इतनी ठंड में आप लोग कष्ट उठा रहे हैं, धन्यवाद। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi   

Loading

Back
Messenger