Breaking News

किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में प्रिंस हैरी को बुलाए जाने पर ट्रंप ने जताई हैरानी, बताया अपमानजनक

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और व्यवसायी डोनाल्ड ट्रम्प ने आश्चर्य व्यक्त किया है कि प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल को बुक स्पेयर में किए गए दावों के बाद भी किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में आमंत्रित किया गया। ट्रंप ने इसे बहुत अपमानजनक बताया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की तरफ से ये टिप्पणी हैरी द्वारा अपना संस्मरण स्पेयर जारी करने के बाद आई है, जिसमें शाही परिवार के बारे में धमाकेदार और रोमांचक खुलासे शामिल हैं। 45 वें अमेरिकी राष्ट्रपति ने हैरी के स्पेयर को “भयानक” बताया और कहा कि वो हैरान हैं कि हैरी को 6 मई, 2023 को होने वाले समारोह में आमंत्रित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Coronation across the world: किसी को पहनाई जाती है बछड़े की खाल वाली हेडबैंड, कोई करता है शेर का शिकार, दुनियाभर में कैसे होती है राजाओं की ताजपोशी?

जीबी न्यूज के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में ट्रम्प ने मेघन का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि वो रानी के लिए बहुत अपमानजनक रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये युगल रानी के लिए इतना अपमानजनक कैसे हो सकते हैं? रानी एलिजाबेथ का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि वो अविश्वसनीय थी, दशकों तक उन्होंने कभी एक गलती नहीं की। मैं उनके द्वारा की गई गलती के बारे में सोच भी नहीं सकता, वह कभी भी विवादास्पद नहीं रही। 

इसे भी पढ़ें: विवादित रही शादी, डायना की वजह से ब्रिटेन के लोगों से मिली नफरत, अब बनने जा रही हैं रानी, जानें कैमिला पार्कर से जुड़ी ये अनसुनी कहानी

गौरतलब है कि डायना के छोटे बेटे प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेगन के साथ 9 जनवरी 2020 को शाही परिवार से अलग हो गए थे। प्रिंस हैरी ने अपनी किताब स्पेयर में कई धमाकेदार खुलासे किए थे। अपने संस्मरण के लीक हुए अंश में, ड्यूक ऑफ ससेक्स ने अपने परिवार के सदस्यों के बारे में कुछ चौंकाने वाले बयान दिए, विशेष रूप से अपने भाई प्रिंस विलियम और भाभी केट मिडलटन के बारे में। 

Loading

Back
Messenger