Breaking News

चेक गणराज्य में चाकू से किये गये हमले में दो लोगों की मौत

चेक गणराज्य में एक स्टोर में चाकू से किये गये हमले में दो लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि प्राग के पूरब में करीब 100 किलोमीटर दूर ह्राडेक क्रालोव शहर के एक स्टोर में बृहस्पतिवार सुबह एक संदिग्ध ने दो महिलाओं पर चाकू से हमला किया था जिसके बाद उसे (संदिग्ध को) हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने पहले कहा था कि दोनों महिलाएं घायल हो गयी थीं और उनमें से एक की स्थिति गंभीर है। बाद में पुलिस ने कहा कि दोनों महिलाओं की मौत हो गयी, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पायी है।
पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को कोई खतरा नहीं है।
इस संबंध अन्य कोई विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं है।

Loading

Back
Messenger