Breaking News

Ukraine ने रूसी लड़ाकू विमान को मार गिराया, रूस का पूर्वी हिस्से के एक गांव पर कब्जे का दावा

कीव । यूक्रेनी सेना ने कहा कि उसने एक रूसी लड़ाकू विमान को मार गिराया जबकि रूस ने यूक्रेन के पूर्वी हिस्से के एक गांव पर कब्जे का दावा किया। यूक्रेन के सार्वजनिक प्रसारक सुस्पिलने ने कोस्टियनटिनिव्का सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही होरबुनोव के हवाले से बताय कि रूस के लड़ाकू विमान को डोनेट्स्क प्रांत के कोस्टियनटिनिव्का शहर के पास मार गिराया गया। तस्वीरों में जले हुए विमान को साफतौर पर देखा जा सकता है। यह लड़ाकू विमान एक घर पर गिरा, जिसके बाद इसमें आग लग गई। 
रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को दावा किया कि उसने जेलेन्ने द्रूहे गांव पर कब्जा कर लिया है। यह गांव डोनेट्स्क प्रांत में आता है, जिसपर आंशिक रूप से रूस का कब्जा है। यूक्रेन की सेना ने तीन दिन पहले कहा था कि वे जेलेन्ने द्रूहे से लगभग 33 किलोमीटर दूर वुहलदार शहर से दो साल तक जोरदार संर्घष करने के बाद वापस जा रहे हैं, जिसके बाद रूस ने कब्जा करने का यह दावा किया है हालांकि यूक्रेन ने फिलहाल इस दावे की पुष्टि नहीं की है। 
रूस के कब्जे के दावे के बाद भी युद्ध के हालात बदलने की संभावना नहीं है लेकिन वुहलदार की हार कीव की बिगड़ती स्थिति का संकेत जरूर है। इसके पीछे अमेरिका द्वारा यूक्रेन को रूसी क्षेत्र के भीतर स्थित ठिकानों पर हमला करने की अनुमति देने से इनकार करने और कीव को मास्को की क्षमताओं को कमजोर करने से रोकने के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है।

Loading

Back
Messenger