Breaking News

संयुक्त राष्ट्र ने Yemen में Al Qaeda की ओर से अगवा किए गए पांच कर्मचारियों की रिहाई की जानकारी दी

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने यमन में 18 माह पहले आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़े एक समूह द्वारा अगवा किए गए अपने पांच कर्मचारियों के रिहा किए जाने की जानकारी दी है।
यमन में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय अभियानों के समन्वयक डेविड ग्रेसली नेबताया कि यमन के चार तथा बांग्लादेश के एक नागरिक को अगवा किया गया था, इन्हें अब रिहा कर दिया गया है और सभी की ‘‘सेहत अच्छी है….लेकिन उन्होंने काफी मुश्किल वक्त गुजारा है।’’

इसे भी पढ़ें: नेपाल भारत को टमाटर निर्यात करने को तैयार, बाजार तक आसान पहुंच की जताई इच्छा

संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि इन लोगों की रिहाई के लिए काफी बातचीत की गई और इस प्रक्रिया में ओमान के अधिकारी भी शामिल थे।
ग्रेसली ने देश के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में यमन के चार नागरिकों के साथ लौटने के बाद संयुक्त राष्ट्र के संवाददाताओं से कहा ,‘‘ मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि अगवा करने वालों का संबंध ‘अलकायदा इन द अरेबियन पेनेंसुला’ से था।’’
इस समूह को ‘एक्यूएपी’ के नाम से भी जाना जाता है और यह दक्षिणी यमन में वर्षों से सक्रिय है। इसे अलकायदा नेटवर्क की सबसे खतरनाक शाखाओं में से एक माना जाता है। इस समूह ने अमेरिका पर भी हमले करने के प्रयास किए हैं।
ग्रेसली ने कहा,‘‘ यह यमन के लिए एक खतरा है और यह खतरा बढ़ रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: ONGC का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ तेल की कम कीमतों, कम उत्पादन के कारण 34 प्रतिशत घटा

तीत में यमन के अधिकारियों ने संवाददाताओं को बताया था कि फरवरी 2022 में संदिग्ध अल-कायदा आतंकवादियों ने दक्षिणी यमन के अबयान प्रांत से संयुक्त राष्ट्र के पांच कर्मचारियों का अपहरण कर लिया है।
हक ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि अकम सुफीउल अनम , माजेन बावजीर, बकील अल-महदी, मोहम्मद अल-मुलाइकी और खालिद मुख्तार शेख को रिहा किया गया है। से सभी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा विभाग के लिए काम करते थे।

Loading

Back
Messenger