Breaking News

Russia-US Meeting 2.0: 10 अप्रैल को इस्तांबुल में होगी आगामी वार्ता, क्रेमलिन ने दी जानकारी

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को शुरू हुए 3 साल से भी ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। अमेरिका इन 3 सालों में यूक्रेन का सबसे बड़ा सैन्य मददगार रहा है, लेकिन अब बहुत कुछ बदल चुका है। सऊदी अरब के जेद्दा में 11 मार्च को तीन साल से जारी रूस और यूक्रेन की जंग रोकने को बातचीत हुई है। बैठक यूक्रेन और अमेरिका के टॉप अधिकारी मौजूद रहे। अब रूस-यूएस वार्ता पार्ट टू की नई तारीख भी आ गई है। 10 अप्रैल को इस्तांबुल में रूस और अमेरिका के बीच अगली वार्ता होगी। क्रेमलिन की तरफ से खुद इस बात की जानकारी दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: Ukraine में रूसी हमलों में 16 लोगों की मौत, जेलेंस्की ने सीजफायर उल्लंघन के लिए पुतिन को ठहराया दोषी

रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि इस्तांबुल में रूस और अमेरिका के बीच होने वाली बैठक दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के माध्यम से आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से यह विदेश मंत्रालय के माध्यम से होगा। इसलिए विदेश मंत्रालय के हमारे सहयोगियों से जानकारी मिलने का इंतजार करें। इससे पहले पेस्कोव ने कहा था कि रूस और अमेरिका के बीच नए संपर्कों की तारीख के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूस और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच दूसरी बैठक की तैयारियों की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: भारत पर ट्रंप का टैरिफ देख पुतिन का तगड़ा ऐलान जानिए, अमेरिका को दे दिया तगड़ा जवाब

क्रेमलिन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के साथ जल्द ही एक नई परमाणु हथियार कटौती संधि होने की संभावना बहुत कम है। दोनों देशों के बीच पर्याप्त विश्वास नहीं है और उन्होंने चेतावनी दी कि कई अन्य देश परमाणु हथियार हासिल कर लेंगे। मॉस्को की ओर से यह निराशाजनक आकलन हथियार नियंत्रण संधियों के उलझाव के विघटन के बीच आया है, जिसका उद्देश्य हथियारों की दौड़ को धीमा करना और परमाणु युद्ध के जोखिम को कम करना था, और चीन के परमाणु शस्त्रागार का तेजी से विस्तार हो रहा है।

Loading

Back
Messenger