Breaking News

Russia-Ukraine war: थमेंगी जंग, दोस्त बनेंगे जेलेंस्की और पुतिन, युद्ध खत्म करने के प्रस्ताव पर रूस कर रहा है मंथन

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को डेढ़ बरस से ज्यादा गुजर चुके हैं। तबाही का मंजर यूक्रेन को देखना पड़ा है वहीं बर्बादी रूस की भी बहुत हुई है। मॉस्को ने जब कीव के खिलाफ एलान-ए-जंग किया था तो राष्ट्रपति पुतिन को भी ये अंदाजा नहीं होगा कि यूरोपीय देशों के समूह से सीधी टक्कर लेने वाले रूस से मुकाबले में यूक्रेन इतने दिनों तक टिका रह जाएगा। लेकिन अमेरिका और नाटो देशों के सहयोग से न केवल यूक्रेन अभी तक जंग में डटा हुआ है बल्कि मुंहतोड़ जवाब देता भी नजर आ रहा है। दुनिया के तमाम देशों की तरफ से इस युद्द को खत्म करवाने की भी कोशिश हुई। भारत ने रूसी राष्ट्रपति को दो टूक कहा भी कि ये युद्ध का दौर नहीं है। वहीं चीन की तरफ से भी मध्यस्थता की बात कही जाती रही है। 

इसे भी पढ़ें: Russia-Africa Summit: पुतिन का पश्चिमी देशों को जवाब, खाद्यान्न संकट को लेकर वादा, अफ्रीकी यूनियन को लेकर पीएम मोदी का इरादा

इसी बात रूस यूक्रेन जंग को लेकर पुतिन ने बड़ा बयान दिया है। पुतिन ने कहा है कि रूस यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए अफ्रीकी प्रस्तावों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अफ्रीकी नेताओं से कहा कि मास्को यूक्रेन पर उनके शांति प्रस्ताव का सम्मान करता है और उसका सावधानी पूर्वक अध्ययन कर रहा है। डेढ़ साल से ज्यादा समय से रूस और यूक्रेन के बीच जंग चल रही है और अफ्रीकी समुदाय की ओर से जो अपील की गई है। रूस ने कहा है कि वो इस पर सावधानीपूर्वक अध्ययन कर रहा है। 

Loading

Back
Messenger