Breaking News

हमारे सिख धर्मगुरुओं…फ्रांस में PM मोदी के सामने ये क्या हो गया, 2 मिनट के वीडियो के आखिरी 10 सेकेंड देख रह जाएंगे हैरान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी फ्रांस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई समिट में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। जिस समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि कैसे एआई राजनीति, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और समाज को सकारात्मक तरीके से बदल रहा है। लेकिन इससे पहले जो हुआ इसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल पेरिस उतरते ही पीएम मोदी की एक ऐसी तस्वीर आई जिसने पूरे भारत को खुस कर दिया है। इस तस्वीर में आपको पीएम मोदी के सामने दो सिख नजर आ रहे होंगे। इन दोनों सिखों ने जो कहा उसे सुनकर खालिस्तानियों को दिन में तारे नजर आने लगेंगे। इन दोनों सिखों ने केवल 10 सेकेंड में खालिस्तानियों के नेटवर्क और नैरेटिव दोनों को मिट्ठी में मिला दिया। सिख धर्म की आड़ लेकर जो खालिस्तानी एजेंडा चलाते हैं। सिख धर्म और हिंदू धर्म को अलग बताते हैं। वो खालिस्तानी इस तस्वीर को देख हैरान परेशान हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: मानवता के लिए मददगार, भारत अपने अनुभव बांटने को तैयार, AI कैसे बदल रहा लोगों का जीवन, पेरिस समिट में PM मोदी ने बताया

पैरिस में एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति ने पीएम मोदी से जो कहा उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस सिख व्यक्ति ने पीएम मोदी को देखकर कहा कि हम इस बात से बहुत खुश हैं कि आप हमारे सिख धर्मगुरुओं का जन्मदिन मनाते हैं। आप हमारे साहिबजादों का जन्मदिन मनाते हैं। आप देश के पहले प्रधानमंत्री हो जो सभी धर्म की बातें करते हो।  दरअसल, इन्होंने जो बातें कही हैं वो बिल्कुल सही है। पीएम मोदी ने खुद कहा था कि सिख धर्म के साथ उनका काफी गहर रिश्ता है। प्रकाश पर्व के मौके पर पीएम मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों को समर्पित वीर बाल दिवस मनाने का ऐलान किया। वीर बाल दिवस बच्चों की बहादुरी के लिए एक श्रद्धांजलि है जो गुरु गोबिंद सिंह के दो सबसे छोटे बेटे छोटे साहिबजादे, जोरावर सिंह और फतेह सिंह को समर्पित है।  जिन्हें मुस्लिम बनने से इनकार करने पर सरहिंद के मुगल फौजदार वजीर खान के आदेश पर जिंदा दीवार के अंदर चुनवा दिया गया था। उस समय जोरावर सिंह 9 वर्ष के थे, और फतेह सिंह केवल 7 वर्ष के थे।

इसे भी पढ़ें: मोदी को देखते ही मैक्रों ने गले लगा लिया, फ्रांस और भारत की दोस्ती वाली तस्वीर देखिए

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। पीएम मोदी ने 2021 में जलियावाला बांग में एक नए स्मारक का उद्घाटन भी किया। पीएम मोदी ने खुद बताया था कि इमरजेंसी के दौरान सरकार के अत्याचारों से बचने और अन्याय से लड़ने के लिए उन्होंने सिख वेष धारण कर लिया था। पीएम मोदी सिखों के लिए कई काम कर चुके हैं। मगर खालिस्तानी एक खतरनाक षड़यंत्र के तहत सिखों और हिंदुओं में दरार डालना चाहते हैं। लेकिन शायद इन खालिस्तानियों को नहीं पता कि हिंदू धर्म और सिख धर्म एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। 

Loading

Back
Messenger