Breaking News

New START Treaty क्या है, जिसके तहत हुआ खुलासा, अमेरिका के पास 1419 डिप्लॉएड परमाणु हथियार

अमेरिका ने जानकारी दी है कि उनके तैनात एटमी हथियारों की संख्या 1419 है। अमेरिका की रूस के साथ 2011 में हुई न्यू स्टार्ट ट्रीटी के तहत यह जानकारी दी गई है। हालांकि, रूस ने यूक्रेन जंग का एक साल पूरा होने पर इस समझौते को सस्पेंड कर दिया था।  अमेरिका ने पिछले साल 1515 एटमी हथियार तैनात होने की जानकारी दी थी। तब रूस ने अपने पास 1474 एटमी हथियार बताए थे। रूस से संधि के तहत कोई देश 1550 से ज्यादा एटमी हथियार नहीं रख सकता।
जानाकारी छुपा रहा रूस?
अमेरिका की तरफ से रूस पर परमाणु हथियारों की जानकारी को छुपाने के आरोप लगाए गए हैं। इसे अमेरिका की तरफ से ट्रीटी का उल्लंघन भी करार दिया गया है। वहीं अमेरिका की दी गई जानकारी से सामने आया है कि उसके पास 662 इंटरकॉन्टिनेंटल, सबमरीन बैलेस्टिक मिसाइल और हैवी बॉम्बर्स है। पिछले साल के मुकाबले घटे हैं। पिछले साल तक अमेरिका के पास 986 ऐसी मिसाइल थीं, जबकि रूस के पास 2002 में 526 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल थी। न्यू स्टार्ट ट्रीटी के अनुसार इनकी संख्या 700 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 
कब और क्यों लागू हुई थी न्यू स्टार्ट ट्रीटी
5 फरवरी 2011 को न्यू स्टार्ट ट्रीटी लागू हुई थी। इसकी अवधि दस साल यानी साल 2021 तक थी। लेकिन इसे पांच साल और बढ़ाकर 2026 तक कर दिया गया। उस वक्त दोनों देशों को संधि के तहत अपने परमाणु हथियारों को सीमित संख्या तक लाने के लिए सात साल का मौका दिया गया था। इसमें कहा गया था कि जब तक संधि लागू रहती है, दोनों देश अपने परमाणु हथियार के जखीरे को सीमित रखेंगे। अमेरिका और रूस दोनों ही 5 फरवरी 2018 तक नई स्टार्ट संधि की सीमाओं को पूरा कर लिया था। 
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपी पत्रकार विवेक रघुवंशी और उनके सहयोगी पूर्व-नौसेना कमांडर आशीष पाठक को भारतीय दंड संहिता की आधिकारिक गुप्त अधिनियम आर/डब्ल्यू धारा 120-बी की धारा 3 के तहत दर्ज एक मामले की चल रही जांच में गिरफ्तार किया है

Loading

Back
Messenger