Breaking News

Yemen के दोनों पक्षों ने UN की मध्यस्थता में कैदियों की अदला-बदली पर वार्ता शुरू की

युद्धग्रस्त यमन के विभिन्न गुटों ने संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में कैदियों की अदला-बदली के लिए हुए समझौते को लागू करने के लिए शनिवार को बातचीत शुरू की। संयुक्त राष्ट्र ने यह जानकारी दी।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा मान्यता प्राप्त यमन की सरकार और हूती विद्रोहियों के बीच स्विट्जरलैंड में बातचीत हो रही है।
बातचीत की सह अध्यक्षता यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र के दूत हैन्स ग्रंडबर्ग और अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति कर रही है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी बयान के मुताबिक ग्रंडबर्ग ने दोनों पक्षों से अपील की है कि ‘‘वे गंभीर वार्ता करें और आगामी चर्चा में अधिक से अधिक कैदियों को रिहा करने पर सहमत हों।’’
गौरतलब है कि यमन में गृहयुद्ध ने वर्ष 2014 में उस समय विकराल रूप लिया जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना और देश के अधिकतर उत्तरी हिस्से को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना के महीनों बाद सऊदी अरब ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा मान्यता प्राप्त सरकार को बहाल करने के लिए सैन्य हस्तक्षेप किया।

Loading

Back
Messenger