Breaking News

श्रीलंका से रिहा किये गये भारत के 27 मछुआरे तमिलनाडु पहुंचे

श्रीलंका से रिहा किये गये भारत के 27 मछुआरे तमिलनाडु पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा रेखा को पार करने के आरोप में इन मछुआरों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि इन मछुआरों को हवाई मार्ग से बुधवार को भारत पहुंचाया गया।

श्रीलंका के कोलंबो में स्थित भारतीय उच्चायोग ने मछुआरों की स्वदेश वापसी में मदद की।
तमिलनाडु की सरकार ने मछुआरों की घर वापसी के लिए वाहनों की व्यवस्था की थी। मछुआरे दिसंबर में रामेश्वरम से रवाना हुए थे, लेकिन समुद्री सीमा पार करने के आरोप में श्रीलंकाई अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

6 total views , 1 views today

Back
Messenger