Breaking News

Ballia-जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षान्त समारोह, विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह

? बलिया: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने की। उच्च शिक्षा मंत्री ने इस मौके पर कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। शिक्षा का उद्देश्य व्यक्तित्व के विकास का समग्र विकास करना है। शिक्षा मनुष्य में संवेदनशीलता, आत्मानुशासन, नैतिकता, सेवा भाव, सहिष्णुता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करती है।

? उन्होंने कहा कि जब विश्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है तब भारतीय शिक्षा दर्शन की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे केवल रोजगार प्राप्त करने तक ही अपनी आकांक्षाओं को सीमित न रखें बल्कि रोजगार सृजन करने वाले उद्यमी बनें।

? मुख्‍य अतिथि पद्मश्री डॉ. अशोक कुमार सिंह, पूर्व निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली ने विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश प्रदान किया। कहा कि आज का युग ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का युग है। किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके प्राकृत संसाधनों के साथ ही उसके शिक्षित, कुशल और नवाचारी युवाओं में निहित होती है। आज आवश्यकता केवल प्रयोगशाला में शोध करने की नहीं है, बल्कि शोध को खेत तक पहुंचाने की है।

? विश्वविद्यालयों, वैज्ञानिक संस्थानों, उद्योगों और किसानों के बीच सशक्त साझेदारी स्थापित करना समय की आवश्यकता है।

? विशिष्ट अतिथि कुलाधिपति एवं राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल. जानी ने विश्वविद्याल की कुलाधिपति एवं राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों और उपाधि प्राप्तकर्ताओं को बधाई दी, इनमें छात्राओं की संख्या अधिक होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। युवाओं को संदेश दिया कि प्रगति और विकास की यात्रा में अपनी माटी, अपने देश, अपनी संस्कृति से अलग नहीं होना।

?️ संस्कार एवं संस्कृति से तकनिक की यात्रा, वेद से विज्ञान की यात्रा में आगे बढ़ने की जरूरत है।

? कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। विश्वविद्याल की प्रगति आख्या प्रस्तुत की और भविष्य की योजनाओं का खाका सामने रखा।

? कार्यक्रम के आरंभ में किशोरियों को सर्किल कैंसर से बचाने के लिए एच पी वी टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता पांडेय ने किया।

? कार्यक्रम में निवर्तमान कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता, संकायाध्यक्ष गण, कार्य परिषद एवं विद्या परिषद के सदस्य गण, विश्वविद्याल एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राध्यापक गण, प्राचार्य एवं प्रबन्धक गण, वित्त अधिकारी आनंद दुबे, कुलसचिव एस. एल. पाल एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Loading

Back
Messenger