Breaking News

Ballia-जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने की पदयात्रा, डीएम को भेजा ज्ञापन, जल्द मरम्मत की मांग

? हल्दी, बलिया: बलिया जिले के बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय तक जाने वाली सड़क की जर्जर हालत से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बार-बार की शिकायत के बाद भी सड़क ठीक करने को लेकर कोई कदम प्रशासन की ओर से नहीं उठाया गया तो शनिवार को स्थानीय लोगों ने आवाज बुलंद की।

? पूरव जिलाध्यक्ष सुदस्यमीलकू भाई रोशन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय सोनवानी तक पदयात्रा निकालकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी बेलहरी की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत मनोज कुमार गुप्ता को सौंपा।

? ज्ञापन में कहा गया है कि बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय तक जाने वाली सड़क वर्षों से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों, विद्यार्थियों तथा मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे लोगों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है।

⚠️ ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इसी मार्ग से ब्लॉक मुख्यालय के अलावा विद्यालय, प्रसव केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पशु चिकित्सालय तक लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

?️ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मत कराकर जानलेवा गड्ढों को भरवाया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाही नहीं हुई तो आम जनता के सहयोग से बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

?️ इस दौरान मनोज ठाकुर, सुरेश कन्नौजिया, नित्या सैनी, राहुल पासवाल, अजय गुप्ता, राकेश मिश्रा, रेखा, नीता, पूनम, सुशीला, गोगी उपाध्याय, वेंकटेश मिश्रा, शाहबुद्दीन, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Loading

Back
Messenger